अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका, भारत के साथ सेमीकंडक्‍टर आपूर्ति श्रृंखला के अवसरों पर मिलकर काम करेगा

अमेरिका ने कहा है कि वह भारत के सेमीकंडक्‍टर मिशन में साझेदार बनकर 2022 के चिप्‍स (CHIPS) एक्‍ट के जरिए निर्मित अंतरराष्‍ट्रीय प्रौद्योगिकी सुरक्षा और नवाचार निधि के अंतर्गत वैश्विक सेमीकंडक्‍टर व्‍यवस्‍था के विकास और उसकी विविधता के अवसरों पर मिलकर काम करेगा। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह साझेदारी अधिक समर्थ, सुरक्षित और दीर्घकालिक वैश्विक सेमीकंडक्‍टर मूल्‍य श्रृंखला के निर्माण में मददगार होगी।

सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में अमरीका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच की ओर से जारी एक वीडियो में अमेरिका के उप-विदेश मंत्री कर्ट कैम्‍पबेल ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका की साझेदारी का विस्‍तार बाइडेन प्रशासन की ओर से किए गए सामरिक रूप से अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण प्रयासों में से एक है। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका और भारत के प्रशासन ने इस साझेदारी को बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए काफी समय लगाया है और राजनीतिक प्रयास किए हैं। उन्‍होंने यह भी विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों और सामरिक चुनौतियों को देखते हुए ये प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

अमेरिका और भारत के बीच सहयोग में वह सामर्थ्‍य है जिससे भारत के सेमीकंडक्‍टर उद्योग का विस्‍तार होगा और उससे दोनों देशों को लाभ होगा।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

10 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

10 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

11 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

11 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

11 घंटे ago