अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहा है कि ईरान के साथ वार्ता में प्रगति हो रही है। स्विट्जरलैंड में ईरान के परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर अमरीका और ईरान के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत जारी है।
लेक ल्यूसर्न के निकट बर्गेनस्टॉक रिसॉर्ट में बंद कमरे में हो रही इस वार्ता से पहले जेडी वैंस ने कहा कि अब तक की बातचीत के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं और आगे भी प्रगति की उम्मीद है। वार्ता का मुख्य केंद्र ईरान का परमाणु कार्यक्रम है। इसके साथ ही इस्राएल और लेबनान के बीच युद्धविराम बनाए रखने सहित क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर भी चर्चा हो रही है। जेडी वैंस ने कहा कि हाल के कूटनीतिक प्रयासों से सकारात्मक परिणाम मिले हैं और क्षेत्र में शांति तथा स्थिरता बनाए रखने के लिए अमरीका लगातार प्रयासरत है। पश्चिम एशिया में तनाव कम करने और कूटनीतिक समाधान की दिशा में इस वार्ता पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर बनी हुई है।
यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की…
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी…
भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू हो…
भारत के केंद्रीय अप्रत्क्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) तथा न्यूज़ीलैंड सीमा शुल्क सेवा…
भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों…