भारत

केरलम् में आज उथरादम उत्सव मनाया जा रहा है

केरलम् में आज उथरादम उत्सव मनाया जा रहा है। यह दस दिन तक चलने वाले ओणम उत्सव का अंतिम दिन है।

उथरादम सिर्फ़ तिरु ओणम से पहले का दिन ही नहीं है, बल्कि यह त्योहार की तैयारियों और आखिरी समय की खरीदारी करने का भी दिन है। पारंपरिक उथरादा पाशिल ने राज्य के बाज़ारों में रौनक ला दी है। घरों को रंग–बिरंगे ओणा पूक्कलम‘-फूलों की रंगोली से सजाया जा रहा है और साथ ही कल परोसे जाने वाले पारंपरिक ओणा साध्या–ओणम के खास भोज की तैयारियां भी चल रही हैं। पूरे केरल में कल से ओणम और पर्यटन सप्ताह समारोह शुरू हो गए हैं। तिरुवनंतपुरम और कई ज़िलों में इन समारोहों के अन्तर्गत कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन…

1 घंटा ago

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यूयॉर्क में अमरीका के बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन…

1 घंटा ago

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत 362 मीट्रिक टन से अधिक पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त की

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर…

1 घंटा ago

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…

6 घंटे ago

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…

6 घंटे ago