उत्तर प्रदेश सरकार ने संभल में हुई हिंसक घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी। उच्च न्यायालय के अवकाश-प्राप्त न्यायाधीश देवेंद्र कुमार अरोड़ा की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की समिति मामले की जांच करेगी और दो महीने में रिपोर्ट देगी।
इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अमित मोहन प्रसाद और भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अरविंद कुमार जैन भी शामिल हैं। समिति यह जांच करेगी कि जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर विवाद में, न्यायालय द्वारा आदेशित सर्वेक्षण के दौरान 24 नवंबर को हुई हिंसा पूर्व-नियोजित साजिश थी या यह कोई सामान्य आपराधिक घटना थी।
इस बीच, सर्वोच्च न्यायालय सर्वेक्षण के संबंध में जिला न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुनवाई करेगा।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…