भारत

उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर भगदड़ की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए

उत्‍तराखंउ के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने हरिद्वार में मनसा देवी मन्दिर भगदड़ की मजिस्‍ट्रेट जांच कराने का आदेश दिया है। हरिद्वार के अपर जिला मजिस्‍ट्रेट को घटना की जांच करने और 15 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। मुख्‍यमंत्री ने हरिद्वार में संवाददाताओं से कहा कि मनसा देवी मन्दिर में भगदड़, अफवाह के कारण हुई।

जो घायल हैं, जल्‍दी से जल्‍दी सभी स्‍वस्‍थ हो उनको अच्‍छा उपचार मिले और उनको उनके घरों तक छोडा जाए उसके लिए एक टोल फ्री नंबर भी यहां पर जारी कर दिया गया है और सभी से संपर्क किया जा रहा है। उनके परिवार वालों से घटना हुई है। उसके पहले ही मैटेरियल जांच के आदेश कर दिए गए हैं।

मनसा देवी मन्दिर की सीढि़यों पर कल भगदड़ मचने से आठ लोग मारे गए थे और तीस घायल हो गये थे।

मुख्‍यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये की वित्‍तीय सहाय‍ता की घोषणा की है। घायलों को पचास-पचास हजार रुपये दिये जाएंगे।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

13 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

14 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

14 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

19 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

19 घंटे ago