बिज़नेस

वेदांता को कर्नाटक, बिहार में दो महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक मिले

वेदांता लिमिटेड को कर्नाटक और बिहार में दो महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक मिले हैं, जिन्हें बिक्री के लिए रखा गया था। कंपनी ने रविवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, “कंपनी को गोलाराहट्टी-मल्लेनहल्ली निकेल क्रोमियम और पीजीई ब्लॉक तथा जेनजाना निकेल, क्रोमियम और पीजीई ब्लॉक के लिए पसंदीदा बोलीदाता घोषित किया गया है।”

खान मंत्रालय ने कर्नाटक में गोल्लाराहट्टी-मल्लेनहल्ली निकेल क्रोमियम और पीजीई ब्लॉक को बिक्री के लिए रखा है, जो अन्वेषण के जी4 स्तर पर है, तथा बिहार में जेनजाना निकेल-क्रोमियम और पीजीई ब्लॉक को बिक्री के लिए रखा है, जो अन्वेषण के जी3 स्तर पर है।

किसी भी खनिज भंडार के अन्वेषण में चार चरण शामिल होते हैं – सर्वेक्षण (जी4), प्रारंभिक अन्वेषण (जी3), सामान्य अन्वेषण (जी2) और विस्तृत अन्वेषण (जी1)। इनमें से एक ब्लॉक को महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी के दूसरे दौर में बिक्री के लिए रखा गया था, जबकि दूसरे ब्लॉक को तीसरे दौर में नीलामी के लिए रखा गया था।

Editor

Recent Posts

सिक्किम में बनी फिल्म ‘नुमाहांगमा’ एनआईएफएफ 2026 के लिए चुनी गई

सिक्किम में बनी फीचर फिल्म नुमाहांगमा को दूसरे नेपाल इंडिजिनस फिल्म फेस्टिवल (एनआईएफएफ) 2026 के…

3 मिनट ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने थाईलैंड की उप-प्रधानमंत्री एवं वाणिज्य मंत्री सुपाजी सुथुमपुन से मुलाकात की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में…

12 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने ईटानगर में दिव्यांग बच्चों के लिए डोनी-पोलो मिशन स्कूल का दौरा किया

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ईटानगर के चिम्पू में सुनने, देखने और बौद्धिक रूप…

12 घंटे ago

UIDAI ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में आधार फेस ऑथेंटिकेशन एसडीके और सैंडबॉक्स लॉन्च किया

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आज ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में आधार फेस ऑथेंटिकेशन…

12 घंटे ago

रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने दिल्ली मंडल नियंत्रण कार्यालय में सुरक्षा, संचालन, समय की पाबंदी और जन शिकायतों की समीक्षा की

रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने आज दिल्ली मंडल के नियंत्रण कार्यालय…

12 घंटे ago

NHRC ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में स्थित खंभाथा और निकटवर्ती बस्तियों के दर्जनों बच्चों के बारे में मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में स्थित खंभाथा…

12 घंटे ago