भारत

वेंकैया नायडू, मिथुन चक्रवर्ती, उषा उत्थुप और राम नाइक को पद्म पुरस्कार से नवाजा गया

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान कई प्रतिष्ठित गणमान्‍य व्‍यक्तियों को उनकी असाधारण और विशिष्ट सेवाओं के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को सार्वजनिक जीवन में योगदान, भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉ. पद्मा सुब्रमण्यम को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। बिंदेश्वर पाठक को भी सामाजिक कार्य के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति ने बंगाली और हिंदी सिनेमा में जीवंत अभिनय के लिए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया। कला के क्षेत्र में प्रसिद्ध गायिका उषा उथुप, कालाजार पर अनुसंधान और नीति में अपने आजीवन योगदान के लिए डॉ. चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर को पद्म भूषण से अलंकृत किया गया। इसके अलावा कला के क्षेत्र में अनुभवी मराठी फिल्म निर्देशक दत्तात्रय अंबादास मयालू और अनुभवी राजनेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री राम नाईक को सार्वजनिक क्षेत्र में पद्म भूषण पुरस्‍कार प्रदान किये गये। अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार मिला।

पद्मश्री पाने वाले अन्य लोगों में लकड़ी पर नक्काशी करने वाले जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध शिल्पकार गुलाम नबी डार, असम के आदिवासी किसान सरबेश्वर बसुमतारी, सर्जन डॉ. प्रेमा धनराज और आयुर्वेद डॉक्टर मनोहर कृष्ण डोले शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

पीएम मोदी ने फिर से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की अनावश्‍यक खरीद और विदेश में विवाह आयोजन से बचने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक बार पुन: लोगों से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की…

18 मिनट ago

अमेरिका ने ईरान में आईआरजीसी के ठिकानों पर फिर से हमले किए

अमरीका ने ईरान में इस्‍लामिक रेवोल्‍युशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) को निशाना बना कर नए सिरे…

20 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में आयोजित 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में 31 अगस्त से 1 सितंबर, 2026…

26 मिनट ago

सीसीआई ने किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड (KCIL) द्वारा अपोलो फर्टिलिटी सेंटर (AFCPL) और अपोलो स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स (ASHPL) की शत-प्रतिशत तक इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने किड्स क्लिनिक इंडिया लिमिटेड (केसीआईएल) द्वारा अपोलो फर्टिलिटी सेंटर प्राइवेट…

28 मिनट ago

सीसीआई ने टीपीजी निकोबार एसजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा असीम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टीपीजी निकोबार एसजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा असीम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड…

30 मिनट ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 राज्यों को कृषि विकास के लिए 1,183 करोड़ रु. से अधिक की दूसरी ‘मदर सैंक्शन’ जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर और समृद्ध किसान' के विजन को धरातल पर तेजी से…

14 घंटे ago