भारत

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के 58वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया। पूरे आईसीएसआई समुदाय को बधाई देते हुए उन्होंने पारदर्शी, नैतिक और समावेशी कॉरपोरेट प्रशासन को मजबूत करने में लगभग छह दशक की यात्रा के लिए संस्थान की सराहना की।

सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि संस्थान का परिवर्तन पेशे के विकास को दर्शाता है, जिसकी आज कॉर्पोरेट पारदर्शिता, निवेशकों के विश्वास और वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उन्नत डेटा एनालिटिक्स और तेजी से विकसित हो रहे व्यापार मॉडल द्वारा आकार दिए गए युग में, उपराष्ट्रपति ने कंपनी सचिवों से “गवर्नेंस के संरक्षक” के रूप में भारतीय उद्योग जगत की कानूनी, रणनीतिक और नैतिक नींव को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “प्रौद्योगिकी सूचना उत्पन्न करने और निर्णयों का समर्थन करने के तरीके को बदल सकती है, लेकिन ईमानदारी, जवाबदेही, पारदर्शिता और जिम्मेदारी मानव की बनी रहती है। “

विश्वास, पारदर्शिता और कॉर्पोरेट प्रशासन को आधुनिक अर्थव्यवस्था का “अदृश्य बुनियादी ढांचा” बताते हुए, सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि निरंतर आर्थिक प्रगति के लिए निवेशकों का विश्वास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कंपनी सचिव इस संरचना के केंद्र में हैं और उद्यमों, स्टार्ट-अप, पारिवारिक व्यवसायों और सूचीबद्ध कंपनियों को जिम्मेदारी से बढ़ने में सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मजबूत संस्थान और मजबूत शासन उतना ही महत्वपूर्ण होगा जितना कि भौतिक और डिजिटल बुनियादी ढांचा। उन्होंने विकसित भारत @2047 की दिशा में भारत की यात्रा में आईसीएआई, आईसीएमएआई और आईसीएसआई की पूरक भूमिका को रेखांकित किया और इन पेशेवर संस्थानों को एक मजबूत कॉर्पोरेट और आर्थिक इको सिस्टम के प्रमुख स्तंभ बताया।

युवाओं के लिए पेशे में प्रवेश करने के अधिक अवसरों का आह्वान करते हुए, सी.पी. राधाकृष्णन ने आईसीएसआई की शुल्क-माफी पहल की सराहना की और छात्रों तक निरंतर पहुंच का आग्रह किया। उन्होंने एमएसएमई अनुपालन कैलेंडर 2027 लॉन्च किया और आईसीएसआई एमएसएमई और स्टार्ट-अप उत्प्रेरक सहित एमएसएमई और स्टार्ट-अप के लिए आईसीएसआई की पहल की सराहना की। उन्होंने शहीद की बेटी पहल के अंतर्गत राष्ट्रीय रक्षा कोष और रक्षा मंत्रालय के सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में आईसीएसआई के योगदान की भी सराहना करते हुए कहा, “जब इरादा अच्छा होगा, तो सब कुछ अच्छा होगा।

“अंत में, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आईसीएसआई से पेशे में जताए गए विश्वास को बनाए रखने और एक मजबूत, आत्म-निर्भर और विकसित भारत @2047 के निर्माण में योगदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा रखनी चाहिए, दूसरों को शर्तें निर्धारित करने के लिए नहीं, बल्कि “ताकि कोई भी हमें अवांछित शर्तें न सौंप सके। ” उन्होंने “सत्यम वद, धर्मम चर” के शाश्वत लोकाचार का भी आह्वान किया और आईसीएसआई बिरादरी को इसके स्थापना दिवस पर बधाई दी।

इस अवसर पर आईसीएसआई के अध्यक्ष सी.एस. पवन चांडक; राज्यसभा की पूर्व सांसद डॉ. सोनल मानसिंह; आईसीएसआई के सचिव सी.एस. आशीष मोहन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

1 घंटा ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

1 घंटा ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

2 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

6 घंटे ago

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…

6 घंटे ago