भारत

बिहार विधानसभा चुनावों में मिली जीत विकास की राजनीति के लिए एक जनादेश है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनावों में मिली जीत विकास की राजनीति के लिए एक जनादेश है। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने भाई-भतीजावाद की राजनीति का बहिष्कार किया है।

बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग के लिए आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मैंने बिहार के लोगों से एन.डी.ए. को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था।

प्रधानमंत्री ने रिकॉर्ड संख्या में मतदान करके लोकतंत्र और चुनाव आयोग में विश्वास जताने के लिए लोगों को बधाई दी। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताया।

सिर्फ एन.डी.ए. की विजय ही नहीं हुई है, ये लोकतंत्र की भी विजय है। भारत के लोकतंत्र पर भरोसा करने वालों की भी विजय है। इस चुनाव ने भारत के चुनाव आयोग पर जनता के विश्‍वास को और मजबूत किया है। बीते कुछ सालों से लगातार भारी मतदान होना, वंचितों, शोषितों द्वारा ज्‍यादा से ज्‍यादा मतदान करना। ये चुनाव आयोग की बहुत बड़ी सिद्धि है।

बिहार में नई सरकार के गठन पर चर्चा के लिए आज पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दलों की एक अनौपचारिक बैठक होने की सम्‍भावना है। नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी अभियंताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी अभियंताओं को हार्दिक बधाई और…

12 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संवत्सरी के पावन अवसर पर आम लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संवत्सरी के पावन अवसर पर आम लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी…

16 मिनट ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री ने गांधीनगर में विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच (WCEF) 2026 का उद्घाटन किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल…

17 मिनट ago

2,000 रुपये तक के यूपीआई भुगतान पर बैंक कोई शुल्क नहीं लेंगे

सरकार ने कहा है कि बैंक यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और रू-पे द्वारा संचालित डेबिट…

6 घंटे ago

भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर अगले दौर की बातचीत शुरू

भारत और कनाडा ने प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते के लिए नई दिल्ली में चौथे…

6 घंटे ago