बांग्लादेश में छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा भड़क गई है। हादी को पिछले सप्ताह ढाका में हमलावरों ने गोली मार दी थी। सिंगापुर में इलाज के दौरान छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़क उठी है। हादी को पिछले ही सप्ताह ढाका में नकाबपोश हमलावरों ने गोली मार दी थी और सिंगापुर में इलाज के दौरान कल उनकी मौत हो गई।
उनकी मौत की खबर फैलते ही प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्रों ‘द डेली स्टार‘ और ‘प्रोथोम अली‘ के कार्यालयों में तोड़फोड़ की और एक इमारत में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने चटोग्राम में भारत के सहायक उच्चायुक्त के आवास पर हमला कर दिया, जिससे राजनयिक परिसर की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गईं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना आज तड़के हुई, जब आक्रोशित भीड़ आवास के बाहर जमा हो गई और पत्थर फेंकने लगी, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा और इलाके में दहशत फैल गई। चटोग्राम में कल रात से ही तनाव बढ़ रहा था, जब उपद्रवियों ने भारतीय सहायक उच्चायोग के आवास के पास पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्व-गणना पूरी कर ली, जो वर्ष 2027 की जनगणना के…
रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…
वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…
भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…