बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन जिलों में पटना, वैशाली, नालंदा, भोजपुर, मुंगेर, सारण, सीवान, बेगूसराय, लखीसराय, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा और सहरसा शामिल हैं। सवेरे 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। हालांकि, सुरक्षा कारणों से सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर और सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के 56 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम 5 बजे समाप्त होगा।
इस बीच, चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का प्रचार तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए और महागठबंधन तथा अन्य राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक और वरिष्ठ नेता चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी भागलपुर और अररिया में आज रैली करेंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और मधुबनी ज़िलों में चुनावी रैली करेंगे।
महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी प्रसाद यादव आज मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया ज़िलों में रैलियों को संबोधित करेंगे।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…