सात राज्यों में फैले 13 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आज उप-चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में रायगंज, रानाघाट, बागदा और मानिकतला, हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर और नालागढ़, तथा उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलौर में मतदान जारी है। बिहार में रुपौली, मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा, तमिलनाडु में विक्रवंडी और पंजाब में जालंधर-पश्चिम विधानसभा सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।
जालंधर-पश्चिम सीट पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत, भाजपा की शीतल अंगुराल और कांग्रेस पार्टी की सुरिंदर कौर के बीच है। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। क्षेत्र के एक लाख 71 हजार 963 मतदाता आज यहां अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
हिमाचल प्रदेश में 315 मतदान केन्द्रों पर मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ।
जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…
यूरोप के कई देशों में बढ़ती महंगाई, कम वेतन और किफायती आवास की कमी के…
उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…