भारत

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए 58 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 58 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटें, हरियाणा की सभी दस, झारखंड की चार, दिल्‍ली की सभी सात सीटें, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 सीटें, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्मू कश्‍मीर की एक सीट के लिए मतदान हो रहा है। ओडिशा राज्‍य विधानसभा के 42 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता धर्मेन्‍द्र प्रधान, मेनका गांधी, मनोहर लाल, संबित पात्रा, बांसुरी स्वराज और मनोज तिवारी तथा कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, राज बब्बर और कन्हैया कुमार सहित प्रमुख नेताओं के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला होगा। समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव और पी डी पी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के भी राजनीतिक भाग्‍य का फैसला आज ईवीएम में बंद हो जायेगा।

इस चरण में 1 लाख 14 हजार मतदान केन्द्रों पर 11 करोड़ 13 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन आयोग ने दिल्‍ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरी क्षेत्रों के मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का विशेष आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान करने वाले सभी लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने का अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि प्रत्येक मत का महत्व है और लोगों के चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने से लोकतंत्र मजबूत होता है। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है।

Editor

Recent Posts

ODI क्रिकेट मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया

तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्‍टइंडीज को आठ विकेट से…

6 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्यमंत्री योगी ने राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

6 घंटे ago

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…

6 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-(SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…

7 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…

7 घंटे ago

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…

7 घंटे ago