भारत

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नौ राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 96 सीटों पर मतदान जारी

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ राज्‍यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 96 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। आंध्र प्रदेश की 25, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्‍ट्र की 11, मध्‍य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीटों, बिहार की 5, झारखण्‍ड और ओडिसा की चार-चार सीटों और जम्‍मू-कश्‍मीर की एक सीट के लिए वोट डाले जा रहे है।

मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में 17 करोड 70 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चौथे चरण में होने वाले मतदान के लिए कोई कुल एक लाख 92 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 19 लाख से अधिक मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए कुल एक हजार 717 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में कई प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। इनमें केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी नेता गिरिराज सिंह, अर्जुन मुंडा, जी. किशन रेड्डी, अजय कुमार मिश्र, जनता दल यूनाइटेड के राजीव रंजन सिंह, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा और शत्रुघ्न सिन्हा तथा एआईएमआईएम के असदुद्दीन औवेसी शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मतदान वाले इन संसदीय क्षेत्र में तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है और लू जैसे स्थिति भी नहीं होगी। हालांकि मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी मतदान केंद्र पर प्राप्त व्यवस्था की है जिसमें पेयजल, चेयर, शौचालय, रैंप, व्‍हीलचेयर और बिजली शामिल है। पिछले तीन चरणों को मिलाकर अब तक 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 283 संसदीय क्षेत्र में मतदान सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुका है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

13 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

13 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago