चुनाव

लोकसभा चुनाव के सात चरणों के लिए मतदान संपन्न हुए, चार जून को मतगणना होगी

लोकसभा चुनाव के सात चरणों के लिए मतदान संपन्न हुए। मतदान संपन्न होने के बाद EVM और VVPAT मशीन को सील किया गया। चार जून को मतगणना होगी।

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में रात आठ बजे तक 59 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में सात राज्‍यों और एक केन्‍द्र शासित प्रदेश की 57 संसदीय सीटों के लिए वोट डाले गए। इनमें 13-13 सीटें उत्‍तर प्रदेश और पंजाब की, नौ सीटें पश्चिम बंगाल, आठ- बिहार, छह- ओडिसा, चार- हिमाचल प्रदेश, तीन- झारखंड और एक- चंडीगढ की है। बिहार में लगभग 50 प्रतिशत, चंडीगढ में 63 प्रतिशत और झारखंड में 69 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज हुआ। पंजाब में लगभग 56 प्रतिशत वोट डाले गए, उत्‍तर प्रदेश में 56 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 70 प्रतिशत मतदान हुआ। ओडिसा में 64 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, यहां 42 विधानसभा सीटों के लिए भी साथ ही चुनाव कराया गया।

इस चरण में कुल नौ सौ चार उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रमुख उम्‍मीदवारों में प्रधानमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता नरेन्‍द्र मोदी, भाजपा के ही अनुराग सिंह ठाकुर, रविशंकर प्रसाद तथा कंगना रनौत, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी तथा विक्रमादित्‍य सिंह, राष्‍ट्रीय जनता दल की मीसा भारती और तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी शामिल हैं।

INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “हमने अपने आंकड़े इकट्ठे किए हैं, तकरीबन 295 सीटें INDIA गठबंधन को मिलने वाले है। हम सरकार बना रहे हैं। यह जनता का पोल vs सरकारी पोल है, हमने तय किया कि हम भी सबके सामने जाकर यह पोल रखेंगे।”

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “INDIA गठबंधन को 295 से अधिक सीट मिल रही है और बीजेपी को करीब 220 सीट मिल रही हैं और NDA को करीब 235 सीट मिल रही हैं तो INDIA गठबंधन अपने दम पर स्थिर और मजबूत सरकार बनाने जा रहा है।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव उत्सव का सातवां चरण समाप्त हुआ है। इसके सफल आयोजन के लिए मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने लोकतंत्र के पर्व को अच्छे और पूरी ताकत के साथ अंजाम तक पहुंचाया है। यह दुनिया के लिए देखने वाला दृश्य है कि जिस प्रकार से चुनाव आयोग इतने बड़े लोकतंत्र में चुनाव का आयोजन कराता है। मैं चुनाव आयोग के लाखों कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों का भी धन्यवाद करता हूं। मैं हमारे मतदाताओं का भी धन्यवाद करता हूं।”

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में पद्म…

7 घंटे ago

NTA ने आज संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-CUET 2026 के स्नातक दाखिलों के परिणाम घोषित किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने आज संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-सीयूईटी 2026 के स्नातक दाखिलों के परिणाम…

7 घंटे ago

INCOIS ने अपने पहले अल नीनो बुलेटिन में बढ़ते समुद्री तापमान और समुद्री दबाव को लेकर चेतावनी दी

आईएनसीओआईएस ने समुद्री क्षेत्रों पर अल नीनो के संभावित प्रभावों को उजागर करने के लिए…

7 घंटे ago

खान मंत्रालय ने 56 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक और 11 अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉक सफलतापूर्वक नीलाम किए

खान मंत्रालय ने महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की हाल की नीलामी के सफल समापन…

7 घंटे ago

सीसीआई ने अल्फा वेव वेंचर्स II, एलपी द्वारा एनएक्सट्रा डेटा लिमिटेड में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एनएक्सट्रा डेटा लिमिटेड (लक्ष्य) में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण के…

7 घंटे ago

CCI ने होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड द्वारा एस्टेमो लिमिटेड में 21 प्रतिशत वोटिंग इंटरेस्ट के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड द्वारा एस्टेमो लिमिटेड में 21 प्रतिशत…

7 घंटे ago