भारत

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज शांतिपूर्वक संपन्‍न हुआ

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्‍न हो गया है। इस चरण में 17 राज्‍यों और 4 केन्‍द्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए मतदान हुआ। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोडकर मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा। आरंभिक रिपोर्ट के अनुसार शाम पांच बजे तक औसतन 62 प्रतिशत वोट डाले गए। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान हुआ।

अरुणाचल प्रदेश में दो लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले गए।

तमिलनाडु में सभी 39 संसदीय सीटों के लिए मतदान हुआ। 62 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड हुआ।

पश्चिम बंगाल में सात चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में तीन लोकसभा सीटों – अलीपुरद्वार, जलपाईगुडी और कूचबिहार के लिए वोट डाले गए। कुल मिलाकर 77 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज हुआ।

उत्‍तर प्रदेश में भी सभी सात चरणों में मतदान होना है। आज पहले चरण में आठ निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोट डाले गए। 57 प्रतिशत से अधिक मतदान रिकॉर्ड हुआ।

राजस्‍थान में लोकसभा की कुल 25 सीटों में से आज 12 सीटों के लिए मतदान हुआ। औसतन 50 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर की पांच सीटों में से आज उधमपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 65 प्रतिशत मतदान हुआ।

पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में नागालैंड में 56 प्रतिशत से अधिक, मेघालय में 70 प्रतिशत, मिजोरम में 53 प्रतिशत और मणिपुर में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है।

लोकसभा चुनाव के साथ तमिलनाडु में विलवनकोड विधानसभा सीट और त्रिपुरा में रामनगर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव भी आज संपन्‍न हो गया।

Editor

Recent Posts

देश के बंटवारे के दौरान पीड़ा झेलने वाले लोगों की याद में आज विभाजन विभिषिका स्‍मृति दिवस मनाया जा रहा है

आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस है। इस अवसर पर देश वर्ष 1947 के विभाजन के…

4 घंटे ago

ओडिशा में कम दबाव के क्षेत्र के कारण लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित

ओडिशा में कम दबाव के क्षेत्र के कारण लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित…

4 घंटे ago

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन और जल रिसाव से 7 श्रमिकों की मौत, 14 घायल

उत्तराखंड में चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र मे निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजना स्थल पर कल भूस्खलन…

4 घंटे ago

दिल्ली में अग्निशमन और कारागार विभाग में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण को उपराज्‍यपाल की मंजूरी, आयु सीमा में भी मिलेगी छूट

दिल्ली सरकार ने अग्निशमन सेवा में फायर ऑपरेटर और कारागार विभाग में वार्डर और मैट्रन…

5 घंटे ago

“भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने वाले प्रमुख क्षेत्र” पर नीति आयोग की रिपोर्ट

नीति आयोग ने “की सेक्टर्स टु पोज़िशन इंडिया एज ए ग्लोबल मेन्युफैक्चरिंग हब” शीर्षक से…

5 घंटे ago

इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड ने उच्च आवर्धन क्षमता वाली स्वदेशी दूरबीन ‘गरुड़’ असैन्य बाजार के लिए पेश की

इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (आईओएल) ने उच्च आवर्धन क्षमता वाली स्वदेशी दूरबीन ‘गरुड़’ आम लोगों के…

5 घंटे ago