भारत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न, 90% से अधिक मतदान दर्ज

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज समाप्‍त हो गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम 6 बजे तक 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। पहले चरण में राज्‍य के 16 जिलों के 152 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 3 करोड़ 60 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिला मतदाताओं ने बडी संख्‍या में मतदान में भाग लिया। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की उपस्थिति भी अच्‍छी रही। गांवों से लेकर शहरों तक, मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।

मुर्शिदाबाद, आसनसोल और बीरभूम सहित कई क्षेत्रों से हिंसा की छिटपुट घटनाओं की खबरें मिली। कुछ जगह डराने-धमकाने और ईवीएम में खराबी की शिकायतें भी सामने आईं हैं। इन सबके बावजूद कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा।

निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए बडी संख्‍या में केंद्रीय बलों को तैनात किया गया था। प्रत्येक मतदान केन्‍द्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था और हवाई दस्तों की निगरानी की व्‍यवस्‍था की गई थी।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

12 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

12 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

12 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

17 घंटे ago