अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में आज राष्‍ट्रपति पद के लिए वोट डाले जा रहे हैं

अमेरिका में आज राष्‍ट्रपति पद के लिए वोट डाले जा रहे हैं। रिपब्लिकन उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हेरिस के बीच मुकाबला है। मतदान अंतर्राष्‍ट्रीय समय के अनुसार दस बजे शुरू होगा। डोनाल्‍ड ट्रंप ने मिशिगन में भाषण के साथ अपना प्रचार अभियान पूरा किया, जबकि कमला हेरिस ने पेनसेल्विया प्रान्‍त में भाषण के साथ अपना अभियान समाप्‍त किया।

अमेरिका में हो रहे राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए मतदान भारतीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे के बीच शुरू होगा, जो कल भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े नौ बजे के बीच समाप्‍त हो जाएगा। कई मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग डाक मतपत्र के जरिए पहले ही कर चुके हैं। अमरीका में राष्‍ट्रपति का चुनाव अप्रत्‍यक्ष निर्वाचन प्रणाली से होता है, जिसे इलेक्‍टोरल कॉलेज कहा जाता है। राष्‍ट्रपति चुने जाने के लिए पांच सौ 38 इलेक्‍टोरल कॉलेज वोटों में से दो सौ 70 या अधिक वोट ज़रूरी हैं। वोटों की गिनती छह जनवरी को संसद के संयुक्‍त सत्र में होगी। राष्‍ट्रपति का चार वर्ष का कार्यकाल 20 जनवरी से शुरू होगा।

डोनाल्‍ड ट्रंप ने प्रचार अभियान के दौरान सीमा सील करने और कई ट्रिलियन डॉलर मूल्‍य के प्रस्‍तावित कर वापस लेने जैसे वायदे किये। कमला हेरिस ने चुनाव प्रचार में गर्भपात के अधिकार का समर्थन किया और कामकाजी परिवारों के लिए भोजन तथा आवास की लागत में कमी लाने के वायदे किये।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

4 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

5 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

18 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

19 घंटे ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

19 घंटे ago