insamachar

आज की ताजा खबर

Rajya Sabha Seats in Bihar
चुनाव भारत

बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी

बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 राज्‍यसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। 26 सदस्‍यों का चुनाव निर्विरोध हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने दस राज्‍यों में राज्‍यसभा की 37 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए पिछले महीने अधिसूचना जारी की थी।

बिहार में राज्‍यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान जारी है। पटना में राज्‍य विधानसभा परिसर में स्‍थापित मतदान केंन्‍द्र में विधायक सुबह से ही अपना मत डालने पहुंच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन नवीन ने भी अपना वोट डाला। विपक्ष के नेता तेजस्‍वी यादव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनता दल यूनाइटेड के विधायक अनंत सिंह जेल से विशेष व्‍यवस्‍था के तहत वोट डालने पहुंचे। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा और मतगणना पांच बजे से शुरू हो जाएगी।

ओडिशा में राज्‍यसभा की चार सीटों के लिए मतदान जारी है। राज्‍य विधानसभा में सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। यह मतदान शाम चार बजे तक जारी रहेगा। मतगणना आज शाम पांच बजे शुरू होगी और परिणाम आज रात घोषित किए जाने की संभावना है।

हरियाणा में भी दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। मैदान में तीन उम्मीदवार हैं – भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से एक-एक तथा एक निर्दलीय उम्मीदवार।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *