भारत

लोकसभा में आज पेश होगा वक्फ संशोधन विधेयक

वक्फ संशोधन विधेयक आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सदन में विधेयक पर चर्चा के लिए 8 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के दौरान इस बात पर सहमति बनी है कि ज़रूरी होने पर चर्चा का समय बढ़ाया जा सकता है। किरेन रिजिजू ने यह भी कहा कि सरकार खुली बहस और विधेयक पर सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कानून का विरोध कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी और राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दलों- जेडीयू और तेलुगू देशम पार्टी ने भी ने अपने सभी सांसदों को लोकसभा में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। कांग्रेस ने भी अपने सभी सांसदों से लोकसभा में उपस्थित रहने को कहा है।

संसद में दोनों सदनों के इंडिया गठबंधन के नेताओं ने वक्फ संशोधन विधेयक पर अपनी रणनीति तय करने के लिए कल नई दिल्ली में एक बैठक की। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के प्रो. राम गोपाल यादव, तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के टी. आर. बालू और आम आदमी पार्टी के संजय सिंह शामिल थे।

वक्फ संशोधन विधेयक का मूल उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और संचालन संबंधी कमियों को दूर करना है। विधेयक को पिछले वर्ष अगस्त में लोकसभा में पेश किया गया था। बिल पर और अधिक विचार-विमर्श के लिए, भाजपा सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में एक संयुक्त संसदीय समिति का गठन किया गया था। समिति को लगभग 97 लाख सुझाव प्राप्‍त हुए थे।

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

44 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

4 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

4 घंटे ago