वक्फ संशोधन विधेयक आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सदन में विधेयक पर चर्चा के लिए 8 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के दौरान इस बात पर सहमति बनी है कि ज़रूरी होने पर चर्चा का समय बढ़ाया जा सकता है। किरेन रिजिजू ने यह भी कहा कि सरकार खुली बहस और विधेयक पर सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कानून का विरोध कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दलों- जेडीयू और तेलुगू देशम पार्टी ने भी ने अपने सभी सांसदों को लोकसभा में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। कांग्रेस ने भी अपने सभी सांसदों से लोकसभा में उपस्थित रहने को कहा है।
संसद में दोनों सदनों के इंडिया गठबंधन के नेताओं ने वक्फ संशोधन विधेयक पर अपनी रणनीति तय करने के लिए कल नई दिल्ली में एक बैठक की। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के प्रो. राम गोपाल यादव, तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के टी. आर. बालू और आम आदमी पार्टी के संजय सिंह शामिल थे।
वक्फ संशोधन विधेयक का मूल उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और संचालन संबंधी कमियों को दूर करना है। विधेयक को पिछले वर्ष अगस्त में लोकसभा में पेश किया गया था। बिल पर और अधिक विचार-विमर्श के लिए, भाजपा सांसद जगदंबिका पाल की अध्यक्षता में एक संयुक्त संसदीय समिति का गठन किया गया था। समिति को लगभग 97 लाख सुझाव प्राप्त हुए थे।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…