देश के पूर्वी भागों में अगले चार दिन लू का प्रकोप बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, बिहार और उत्तर प्रदेश में अगले चार दिन तक गर्मी और उमस रहेगी।
मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कर्नाटक और केरल में 25 अप्रैल तक मौसम गर्म रहेगा।
इस बीच, पूर्वोत्तर तथा उससे लगते अन्य हिस्सों में अगले तीन दिन में तेज बारिश और तूफानी हवाएं चलेंगी। ये स्थिति अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बुधवार तक बनी रह सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान के आसार हैं। राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चल सकती हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…