मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में जबरदस्त लू चलने की आशंका जताई है। झारखंड, उत्तरी कोंकण, सौराष्ट्र, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में भी लू चलने जैसे हालात बने रहेंगे। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी और दक्षिण प्रायद्वीप के भागों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई है।
मौसम कार्यालय ने आज से रविवार तक उत्तर पश्चिमी भारत में आंधी-तूफान और वर्षा के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान व्यक्त किया है। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में अगले दो दिनों के दौरान कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा का भी अनुमान व्यक्त किया है।
18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट' आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र…
रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों (एपीयू) की खरीद…
स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय…
केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन और विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित…
कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) की राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड…
रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बना ली है। रूस…