insamachar

आज की ताजा खबर

Light rain and thundershowers likely for next two days due to dense fog in northwest India
भारत मौसम

मौसम की जानकारी आज और कल बारिश होगी या नहीं 12 जनवरी 2025

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश और राजस्‍थान में शीत लहर जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पंजाब, राजस्‍थान, हरियाणा, चंडीगढ और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कुछ भागों में रात और सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। सिक्किम, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घना कोहरा छाया रहेगा।

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अगले पांच दिनों में गरज के साथ तेज वर्षा और बिजली चमकने की आशंका है। उत्‍तर प्रदेश, छत्‍तीसगढ, मध्‍यप्रदेश और तटवर्ती आन्‍ध्र प्रदेश में अगले दो-तीन दिन तक गरज के साथ छीटें पडने और बिजली चमकने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालियाई क्षेत्र में आज वर्षा और हिमपात होने की आशंका है।

दिल्‍ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घने कोहरे से दृश्‍यता कम होने के कारण कई रेलगाडि़यां देरी से चल रही हैं। यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही स्‍टेशन पहुंचे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *