मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में शीत लहर जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में रात और सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। सिक्किम, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घना कोहरा छाया रहेगा।
तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अगले पांच दिनों में गरज के साथ तेज वर्षा और बिजली चमकने की आशंका है। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश और तटवर्ती आन्ध्र प्रदेश में अगले दो-तीन दिन तक गरज के साथ छीटें पडने और बिजली चमकने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालियाई क्षेत्र में आज वर्षा और हिमपात होने की आशंका है।
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घने कोहरे से दृश्यता कम होने के कारण कई रेलगाडि़यां देरी से चल रही हैं। यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचे।
जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…
यूरोप के कई देशों में बढ़ती महंगाई, कम वेतन और किफायती आवास की कमी के…
उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…