ICC T20 क्रिकेट विश्व कप सुपर-8 मुकाबले में मुंबई में वेस्ट इंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया
आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में कल वेस्ट इंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हरा दिया। मुंबई में वेस्ट इंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में 6 विकेट 255 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17 ओवर और चार गेंद में केवल 147 रन ही बना सकी। शिमरोन हेटमायर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
श्रीलंका के पल्लेकेले में आज प्रतियोगिता के सुपर-8 में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मैच शाम सात बजे शुरू होगा।





