अंतर्राष्ट्रीय

हंता वायरस से प्रभावित क्रूज जहाज से यात्रियों को निकालने के लिए स्पेन पहुंचे WHO प्रमुख

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस हंतावायरस से प्रभावित ‘एमवी होंडियस’ क्रूज जहाज से 140 से अधिक यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित निकालने के लिए स्पेन के टेनेरिफ़ पहुंच गए हैं।

टेड्रोस ने पुष्टि की है कि वे हंतावायरस से प्रभावित क्रूज यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षित वापसी के लिए स्पेन के अधिकारियों के साथ द्वीप की यात्रा करेंगे।

डच ध्वज वाला क्रूज जहाज, एमवी होंडियस के कल सुबह टेनेरिफ पहुंचने की उम्मीद है। टेड्रोस ने कहा कि जहाज पर सवार किसी भी व्यक्ति में फिलहाल वायरस के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। हालांकि, यात्रियों को आइसोलेशन में रखा जाएगा।

इस वायरस से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि जहाज से पहले ही उतर चुके पांच यात्रियों में हंतावायरस की पुष्टि हुई है। वहीं, अमरीका और ब्रिटेन ने क्रूज जहाज से अपने नागरिकों को निकालने के लिए विमान भेजने पर सहमति व्‍यक्‍त की है।

हंतावायरस आमतौर पर दूषित चूहे के मल के संपर्क में आने से फैलता है और मनुष्यों के बीच आसानी से नहीं फैलता है। हालांकि, इसमें पाया गया एंडीज वायरस दुर्लभ मामलों में लोगों के बीच फैल सकता है। इसके लक्षण आमतौर पर संक्रमण के एक से आठ सप्ताह बाद दिखाई देते हैं।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

9 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

10 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

10 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

10 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

10 घंटे ago