अंतर्राष्ट्रीय

WHO ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान ब्रिक्स देशों द्वारा स्वीकार किए गए नई दिल्ली घोषणा पत्र की सराहना की

विश्व स्वास्थ्य संगठन- डब्ल्यूएचओ ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के दौरान ब्रिक्स देशों द्वारा स्वीकार किए गए नई दिल्ली घोषणा पत्र की सराहना की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधनॉम घेब्रियसस ने सोशल मीडिया पोस्ट में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज, सुदृढ़ स्वास्थ्य प्रणालियों और महामारी समझौते के रोगाणुओं और उनके आनुवंशिक डेटा तक वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं की पहुँच और लाभ साझाकरण अनुबंध पर वार्ता के सफल समापन के प्रति वचनबद्धता की प्रशंसा की।

टेड्रोस अधनॉम घेब्रियसस ने तपेदिक को समाप्त करने, स्वास्थ्य कार्यबल को मजबूत करने, डिजिटल स्वास्थ्य, पारंपरिक चिकित्सा को एकीकृत करने और सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के ब्रिक्स देशों के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने शिखर सम्मेलन में गर्मजोशी से स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

24 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

1 दिन ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

2 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

2 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

2 दिन ago