महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से नागपुर में शुरू हो रहा है। सत्र में मंत्रिपरिषद में शामिल किये गये नये मंत्रियों का परिचय होगा। और इस वर्ष के लिए अनुपूरक अनुदानों को पेश किया जाएगा।
सत्तारूढ़ महायुति सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार कल हुआ, जिसमें 39 मंत्रियों ने शपथ ली। भाजपा ने 16 कैबिनेट मंत्रियों के साथ कैबिनेट मंत्री पद की संख्या में शीर्ष स्थान हासिल किया, उसके बाद शिवसेना के 9 कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 8 कैबिनेट मंत्री हैं।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस सत्र में कुल 20 विधेयक पेश किए जाएंगे। विपक्ष के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी ने परभणी और बीड में हिंसक घटनाओं के साथ-साथ संविदा रोजगार और विधानसभा सत्र के छोटे कार्यकाल जैसे मुद्दों को लेकर कल सरकार द्वारा आयोजित पारंपरिक चाय पार्टी का बहिष्कार किया है।
भारत ने बगदाद में 17 और 18 अक्तूबर को हुई इस्लामिक सहयोग संगठन-ओआईसी के विदेश…
भारत ने गैर-जीवाश्म ईंधन से संचालित बिजली उत्पादन की क्षमता 300 गीगावाट का आंकड़ा पार…
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 और उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम,…
देश में आज महाअष्टमी और महानवमी मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश में भी आज…
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने भारत, लैटिन अमरीका और अन्य देशों के साथ संबंध…
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने देश में हिंसक प्रदर्शनों से उत्पन्न सुरक्षा नाकामियों पर…