भारत

महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू

महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। महाराष्‍ट्र विधानमंडल का शीतसत्र आज उप राजधानी नागपुर में शुरू होगा। एक सप्‍ताह का यह सत्र इस महीने की 14 तारीख तक चलेगा। पहले दिन पूरक मांगे रखी जाएंगी। मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडनवीस ने बताया है कि सरकारी सत्र में कृषि समेत सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार और कुल 18 विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे।

इस बीच, कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार और शिवसेना उद्व बाला साहब ठाकरे पक्ष के भास्‍कर यादव ने आरोप लगाया है कि मौजूदा सरकार विधामंडल के दोनों सदनों में नेता प्रतिपक्ष के संवैधानिक पद देने को तैयार नहीं है और यह लोकतांत्रिक संस्‍थाओं को कमजोर कर रही है। मुख्‍यमंत्री फडनवीस ने यह स्‍पष्‍ट करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति करने का फैसला विधानसभा अध्‍यक्ष और विधान परिषद् सभापति का है और सत्‍तापक्ष विधानमंडल के इन पीठासीन अधिकारी द्वारा दिए गए फैसलों को स्‍वीकार करेगा। इस सत्र में किसानों की कर्ज माफी, बारिश से प्रभावित किसानों को वित्‍तीय सहायता और राज्‍य में कथित जमीन घोटालों जैसे मुद्दों पर विपक्ष के हंगामें की भी उम्‍मीद है।

Editor

Recent Posts

ODI क्रिकेट मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया

तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्‍टइंडीज को आठ विकेट से…

2 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्यमंत्री योगी ने राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 घंटे ago

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…

3 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-(SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…

3 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…

3 घंटे ago

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…

3 घंटे ago