पृथ्वी पर हाथियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आज विश्व हाथी दिवस मनाया जा रहा है। विश्व हाथी दिवस समारोह में मानव-हाथी संघर्ष कम करने पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाएगा। कर्नाटक में लगभग छह हजार चार सौ जंगली हाथियों की सर्वाधिक आबादी है। बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान में शून्य दशमलव नौ छह हाथी प्रति वर्ग किलोमीटर के घनत्व के हिसाब से वहां राज्य के सर्वाधिक एक हजार एक सौ 16 हाथी रहते हैं। हमारे संवाददाता ने बताया कि कर्नाटक वन विभाग हाथियों और मनुष्यों के बीच संघर्ष को कम करने के लिए कदम उठा रहा है।
चामराजनगर नेशनल हाईवे 67 पर कल एक व्यक्ति जो जंगली हाथी की फोटो लेने कार से बाहर निकाला, उस पर हाथी ने वार कर दिया। यह वीडियो कल वायरल हुआ जिससे हाथी और मानव संघर्ष का विचार फिर से चर्चा में आया। कर्नाटक वन्य मंत्री ईश्वर खंद्रे ने जानकारी दी है कि इस साल हाथी के आक्रमण से राज्य में 13 लोगों की मृत्यु हुई है। आरनेक क्षेत्र कम हो रहे हैं और संघर्ष बढ़ रहे हैं। मंत्री ने जानकारी दी है कि नेशनल हाईवेज पर पेट्रोल बढ़ाया जाएगा और हाथियों के लिए डेडीकेटेड पार्क बनाए जाएंगे।
देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…
नीति आयोग और ड्यूश गेसेलशाफ्ट एफयूआर इंटरनेशनेल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) जीएमबीएच ने 3 नवंबर 2026 को…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…
संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…