विश्व खाद्य कार्यक्रम की ओर से लेबनान में इजरायल और हिजबुल्ला के बीच हाल में बढ़े टकराव के कारण प्रभावित दस लाख लोगों के लिए खाद्य सहायता उपलब्ध कराने की आपातकालीन कार्रवाई शुरू की गई है। विश्व खाद्य कार्यक्रम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एजेंसी की ओर से खाने की तैयार सामग्री, ब्रेड, गर्म खाना और खाने के पैकेट उन परिवारों के बीच वितरित किए जा रहे हैं जो देशभर में बने शिविरों में रह रहे हैं।
इस सप्ताह में दोनों पक्षों के बीच और ज्यादा टकराव बढ़ने के कारण तत्काल मानवीय सहायता की आवश्यकता महसूस की गई है। विश्व खाद्य कार्यक्रम ने कहा है कि अभी तक हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं। इसके कारण समस्याओं से घिरी आबादी के सामने संकट और बढ़ गया है। इसके कारण इस स्थिति में साल के अंत तक सहायता की महत्वपूर्ण कार्रवाई जारी रखने के लिए अविलंब एक करोड़ पांच लाख डॉलर धनराशि की आवश्यकता है। संगठन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संसाधन उपलब्ध कराने और मानवीय सहायता के लिए समर्थन करने की अपील की है।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…