विश्व पैरा-एथलेटिक्स ग्रांड प्री प्रतियोगिता-2025 आज से नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू होगी। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 20 देशों के कुल 250 एथलीट भाग लेंगे, इनमें 145 भारतीय और 105 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी 90 खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। भारतीय दल का नेतृत्व पेरिस पैरालंपिक्स-2024 के स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार, नवदीप सिंह और धरमबीर करेंगे।
विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्रिक्स का यह 12वां संस्करण है। इसकी शुरूआत पिछले महिने दुबई लेग के साथ हुई थी और समापन इस वर्ष जुलाई में ओलोमोक लेग के साथ चेक गणराज्य में होगा। इससे पहले भारत ने इस प्रतियोगिता के दुबई लेग में पांच स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य सहित कुल 14 पदक हासिल किए थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने पर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी, 2026 को असम का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:30…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…
ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…
बांग्लादेश में मतगणना जारी है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी 13वें राष्ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…