यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। इस बीच सऊदी अरब ने हूतियों के रियाद में मिसाइल और ड्रोन हमले का दावा खारिज कर दिया है। यमन ने सना और सादा में हूती-नियंत्रित इलाकों पर हमले की पुष्टि की है।
हूती विद्रोहियों के रियाद पर हमले के दावे को सऊदी अरब ने खारिज कर दिया है। सऊदी पक्ष ने कहा है कि यमन में मिली हार के चलते हूती एक इलूजरी विक्ट्री का दावा कर रहे हैं। इससे पहले हूतियों ने दावा किया था कि उन्होंने रियाद के पास अरामको की एक फैसिलिटी को निशाना बनाया और उनके मिसाइल और ड्रोन हमले टारगेट पर भी लगे। वहीं, यमन की इंटरनेशनली रिकग्नाइज गवर्नमेंट ने कहा है कि उसके आर्म फोर्सेज ने टैइज और अल-बाहा में हूती ठिकानों के खिलाफ 97 ऑपरेशंस किए। इन ऑपरेशंस में 260 हूती लड़ाकों को न्यूट्रलाइज करने और 44 मिलिट्री व्हीकल्स और सप्पलाई अस्सेट्स को नष्ट करने का दावा किया गया है।
सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता ने कहा कि ताइज में हुए नुकसान के बीच हूती समूह अपनी जीत दिखाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह हूतियों की अपने नुकसान से ध्यान भटकाने की कोशिश है।
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…
पीएम-सेतु योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत उन्नत…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…
आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…
एशियन गेम्स 2026 का आज समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया…