insamachar

आज की ताजा खबर

Yumnam Khemchand Singh has been elected as the leader of the BJP legislative party in Manipur.
भारत

युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए

भारतीय जनता पार्टी के नेता युम्नाम खेमचंद सिंह को कल सर्वसम्मति से मणिपुर में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। उनका चुनाव नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में हुआ।

दो बार विधायक रह चुके युम्नाम खेमचंद सिंह सिंगजामेई विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद से मणिपुर में पिछले साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *