insamachar

आज की ताजा खबर

Enfinity Global
बिज़नेस

एनफिनिटी ग्लोबल को भारत में हरित ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 13.5 करोड़ डॉलर का वित्त मिला

अमेरिकी कंपनी एनफिनिटी ग्लोबल को भारत में 1.2 गीगावाट क्षमता वाली हरित ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए 13.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर का वित्तपोषण मिला है।

एनफिनिटी ग्लोबल ने बयान में कहा कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में फैली ये परियोजनाएं विकास के उन्नत चरण में हैं और इनके 2025 और 2026 के बीच चालू होने की उम्मीद है।

बयान के मुताबिक, ‘‘एनफिनिटी ग्लोबल इंक ने भारत में 1.2 गीगावाट क्षमता की सौर एवं पवन परियोजनाओं के विकास और निर्माण के लिए 13.5 करोड़ डॉलर के वित्तपोषण पर हस्ताक्षर किए हैं। 

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *