भारत

आज विश्‍व टेलीविजन दिवस है

आज विश्‍व टेलीविज़न दिवस है। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने वर्ष 1996 में एक प्रस्ताव के ज़रिए 21 नवंबर को इसके मनाये जाने की घोषणा की थी।

टेलिविजन की बात की जाए तो भारत में सूचना और मनोरंजन के क्षेत्र में आकाशवाणी और दूरदर्शन के कार्यक्रमों का विशेष महत्व है। दूरदर्शन और आकाशवाणी ने अपने कई कार्यक्रमों और धारावाहिकों के माध्यम से जनता का मनोरंजन किया है। रामायण और महाभारत जैसे धार्मिक धारावाहिकों ने तो टेलीविजन को घऱ-घर तक पहुंचा दिया। दूरदर्शन और आकाशवाणी ने अपने कई कार्यक्रमों और धारावाहिकों के माध्यम से जनता के बीच खासी लोकप्रियता हासिल की। इन धारावाहिकों में मालगुड़ी डेज़, बुनियाद, हम लोग जैसे प्रमुख धारावाहिक शामिल हैं। भारत में टेलीविज़न प्रसारण 15 सितंबर 1959 में प्रयोगात्मक तौर पर शुरू हुआ था। इसकी शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो ने की थी। बाद में 1965 में इसका नियमित प्रसारण शुरू हुआ और दूरदर्शन की शुरुआत हुई। भारत में टेलीविज़न नेटवर्क की पहुंच 23 करोड़ घरों में 90 करोड़ दर्शकों तक है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की देखरेख में विश्व टेलीविजन दिवस समूचे देश में मनाया जाता है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

2 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

4 घंटे ago