भारत

मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ ने ज्वाइंट इलेक्ट्रो मैग्नेटिक बोर्ड 2025 की बैठक आयोजित की

चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) की उप-समिति, ज्‍वाइंट इलेक्ट्रो मैग्नेटिक बोर्ड (जेईएमबी) की वार्षिक बैठक 20 नवंबर, 2025 को नई दिल्ली में एकीकृत रक्षा स्टाफ (संचालन) के उप प्रमुख, एयर मार्शल राकेश सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक का एकमात्र उद्देश्य तीनों सेनाओं के संयुक्त अभियानों में तालमेल बिठाना था। इस बैठक में इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, ईएमआई/ईएमसी, सीयूएएस ऑपरेशन उभरती प्रौद्योगिकियों का उपयोग और स्पेक्ट्रम प्रबंधन के क्षेत्रों में एकीकरण लागू करने सहित कई एजेंडों पर चर्चा शामिल थी।

इस कार्यक्रम में सामरिक युद्धक्षेत्र क्षेत्र (टीबीए) में स्पेक्ट्रम के कुशल उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए विद्युत-चुंबकीय युद्धक्षेत्र प्रबंधन प्रणाली का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान, टेक्‍नीकल न्‍यूज लेटर 2025 का भी विमोचन किया गया, जो आधुनिक युद्ध में क्रांति लाने की क्षमता रखने वाली भविष्य की तकनीकों के बारे में बताता है।

एयर मार्शल राकेश सिन्हा ने अपने संबोधन में, ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन और उससे मिले अनुभव को आत्मसात करने के लिए उसके बाद आयोजित संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यासों में सेनाओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों, उद्योग भागीदारों और शिक्षा जगत के संयुक्त प्रयासों से विभिन्न विशिष्ट प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में हो रही प्रगति की भी सराहना की, जिससे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण को बल मिला है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने वडोदरा में आयोजित ‘विश्व कल्याण महोत्सव’ को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज षष्ठपीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 श्री…

9 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित स्तंभ पर दीप प्रज्वलित किया गया

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद आज शाम 5 बजे मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर…

10 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने सिवोक-रंगपो नई रेल लाइन परियोजना की 5.3 किलोमीटर लंबी सुरंग नंबर 10 में एक बड़ी सफलता हासिल की

भारतीय रेलवे ने 27 नवंबर 2026 को सिवोक-रंगपो नई रेल लाइन परियोजना में एक बड़ी…

10 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और जयंत चौधरी ने हरिद्वार में ‘नव्या 2.0′ का शुभारंभ किया

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र…

10 घंटे ago

जूट आयुक्त ने जूट बेलरों, स्टॉकिस्टों, व्यापारियों और जूट मिलों के लिए कच्चे जूट पर स्टॉक सीमा लगाई

जूट आयुक्त, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार ने 27 नवंबर 2026 को एक आदेश जारी किया…

12 घंटे ago