इजराइल के राजदूत रियुवेन अजार ने कृषि एवं किसान कल्याण सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से कृषि भवन, नई दिल्ली में भेंट की। यह बैठक खाद्य सुरक्षा, दीर्घकालीन आपूर्ति श्रृंखलाओं और नवीन कृषि प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के अवसरों का पता लगाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगी।
डॉ. चतुर्वेदी ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में भारत और इजरायल के बीच दीर्घकालिक भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कृषि उपयोग के लिए सीवेज के पानी को रिसाइकिल करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के साथ-साथ प्रमुख व्यापार और अनाज भंडारण मुद्दों पर भी बल दिया।
बैठक में इजराइल के कृषि एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री की आगामी यात्रा, 20 राज्यों में उत्कृष्टता केन्द्रों (सीओई) के उत्पादकता, परिशुद्ध सिंचाई, फसलोपरांत प्रबंधन तथा बाजार पहुंच संबंधी मुद्दों पर प्रभाव पर विशेष रुप से विचार-विमर्श हुआ।
कृषि नवाचार, प्रौद्योगिकियों और बागवानी क्षेत्र में भारत-इजराइल सहयोग को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता के साथ विचार विमर्श का समापन हुआ, जिसमें दोनों देशों के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी परिणामों पर जोर दिया गया।
इजराइली प्रतिनिधिमंडल में मिशन के उप प्रमुख फारेस साएब शामिल थे। भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (डीएएंडएफडब्लू) के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया, जिनमें संयुक्त सचिव (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग), संयुक्त सचिव (एमआईडीएच) और अपर आयुक्त (पौधा संरक्षण) सम्मिलित थे।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…