शिक्षा

कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय ने पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए दूसरा कैंडिडेट ओपन हाउस आयोजित किया

पीएम इंटर्नशिप योजना के पात्र उम्मीदवारों को शामिल करने और उनकी मदद के निरंतर प्रयास में, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) ने 19 मार्च 2025 को अपना दूसरा कैंडिडेट ओपन हाउस आयोजित किया। यह पहल आवेदन चरण के दौरान उम्मीदवारों के सवालों और चिंताओं को दूर करने की मंत्रालय की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। एमसीए हर हफ्ते ये ओपन हाउस आयोजित करने की योजना बना रहा है, ताकि उम्मीदवारों को उनके सवालों के जवाब वास्तविक समय पर मिल सकें।

प्रभावी और केंद्रित चर्चा सुनिश्चित करने के लिए, उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए साझा किए गए एक समर्पित लिंक के माध्यम से अपने सवाल पहले ही जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इससे मॉडरेटर सबसे आम चिंताओं को दूर कर सकते हैं और यह भी सुनिश्चित कर सकते हैं कि सत्र के दौरान पोस्ट किए गए लाइव सवालों का जवाब दिया जाए। दूसरे ओपन हाउस के लिए 340 प्रतिक्रियाएं पहले ही एकत्रित कर ली गई थीं।

इस सत्र में पैनल में वरिष्ठ एमसीए अधिकारी, उप निदेशक नितिन फर्त्याल, इस परियोजना पर एमसीए के तकनीकी भागीदार बीआईएसएजी के प्रतिनिधि, और परियोजना प्रबंधन टीम के सदस्य शामिल थे। कई तरह के प्रश्नों के उत्तर दिए गए, जिनमें से सबसे अधिक प्रश्न चयन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और योजना के भीतर क्षेत्र-विशिष्ट अवसरों के बारे में थे।

कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय देश भर के उम्मीदवारों तक पहुंचने, पारदर्शिता, खुला संचार और पीएम इंटर्नशिप योजना में शामिल सभी लोगों के लिए एक सहज अनुभव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

‘वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026’ में भाग लेने हेतु भारत का अब तक का सबसे बड़ा कुशल युवाओं का दल रवाना

भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने आज नई दिल्ली के कौशल…

2 घंटे ago

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ 16 से 18 सितंबर तक रूस की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ 16 से 18 सितंबर 2026 तक रूस की तीन दिन…

2 घंटे ago

व्यक्तिगत लेन-देन और 96% व्यापारी लेन-देन के लिए यूपीआई अभी भी निःशुल्क

नए यूपीआई फ्रेमवर्क का पर्सन-टू-पर्सन लेन-देन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यूपीआई सभी पर्सन-टू-पर्सन लेन-देन…

2 घंटे ago

NDSA ने झारखंड में बांध सुरक्षा तैयारियों और बांध सुरक्षा अधिनियम के कार्यान्वयन की समीक्षा की

राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) की एक टीम ने 8 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार…

3 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बनाई

भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन…

3 घंटे ago