केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा दसवीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा, 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अपने नतीजे डिजी लॉकर के रिजल्ट पोर्टल पर देख सकते हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इस वर्ष पहली बार कक्षा दसवीं के लिए दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गईं। मुख्य परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च तक और दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई तक हुई थी। सीबीएसई के अनुसार, दोनों परीक्षाओं के संयुक्त परिणाम के आधार पर इस वर्ष कुल 96 दशमलव 78 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं।
बोर्ड ने यह भी बताया है कि विदेशों में स्थित सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के छात्र भी अपने परिणाम और डिजिटल शैक्षणिक दस्तावेज़ डिजी लॉकर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…