भारत

गैर-घरेलू उपयोग हेतु फर्नीचर में अग्नि सुरक्षा बढ़ाने के लिए अनिवार्य गुणवत्ता विनियमावली

जन सुरक्षा, खासकर आग से संबंधित त्रासदियों के संदर्भ में सार्वजनिक सुरक्षा प्रणाली को को और मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकार ने गैर-घरेलू फर्नीचर में आग प्रतिरोधी साजो सामान के विशेष कपड़ों के उपयोग को अनिवार्य करने वाले सख्त नियम पेश किए हैं। अक्टूबर 2023 से प्रभावी होने वाले, गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) के तहत अब सार्वजनिक स्थानों पर उपयोग किए जाने वाली सभी साजो सामान की विशेष सामग्रियों को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) मानदंडों, विशेष रूप से आईएस 15768:2008 का पालन करने की ज़रुरत होगी।

क्यूसीओ, कार्यालयों, मॉल, हवाईअड्डों, रेस्त्रां, भूमिगत शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, संग्रहालयों, अस्पतालों, पूजा स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे सार्वजनिक क्षेत्रों में पाए जाने वाले गैर-घरेलू फर्नीचर में इस्तेमाल होने वाले साजो सामान की सामग्रियों और कपड़ों पर लागू होता है। यह आदेश सार्वजनिक उपयोग के लिए काम आने वाले साजो सामान के कपड़े वाले संपूर्ण फर्नीचर या उनके निर्माण में इस्तेमाल होने किसी भी सामान के सभी प्रकार के आयातों पर भी लागू है। हालांकि उद्योग के अनुरोध पर 31 मार्च 2025 तक इसमें छूट प्रदान की गई है।

वस्त्र मंत्रालय ने उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) से फर्नीचर के लिए क्यूसीओ में आईएस 15768:2008 को एकीकृत करने का अनुरोध किया है। इस एकीकरण से फर्नीचर के लिए सभी ज़रुरी मानकों को कवर करने वाला एक व्यापक ढांचा तैयार हो सकेगा। इस निर्णायक कदम से सरकार की, सार्वजनिक स्थानों पर अग्नि सुरक्षा बढ़ाने की प्रतिबद्धता साफ ज़ाहिर होती है। साथ ही इस कदम से सरकार ये भी सुनिश्चित कर पाएगी कि जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिहाज़ से सभी गैर-घरेलू फर्नीचर, गुणवत्ता और सुरक्षा के उच्चतम मानकों पर खरा उतरें।

क्यूसीओ, महत्वपूर्ण उत्पादों में गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। बीआईएस प्रमाणन हांलाकि कई उत्पादों के लिए स्वैच्छिक है, लेकिन अग्निरोधी सामान जैसी रणनीतिक वस्तुओं के लिए इन मानदंडों का पालन करना अब अनिवार्य है। सार्वजनिक स्थानों को और सुरक्षित बनाने की दिशा में ये विनियमावली एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही इन उपायों से ये भी सुनिश्चित किया जा सकेगा कि इन स्थानों पर उपयोग किए जाने वाले फर्नीचर उच्चतम सुरक्षा मानकों को पूरा करते हों।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने थिम्फू में भूटान के विदेश मंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज थिम्फू में भूटान के विदेश मंत्री ल्योन्‍पो डी.…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने दिग्गज अभिनेता अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से…

2 घंटे ago

कोयला मंत्रालय कल नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 16वें दौर का शुभारंभ करेगा

कोयला मंत्रालय 17 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 16वें…

2 घंटे ago

सरकार ने 18 सदस्यों के साथ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का पुनर्गठन किया

भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीन साल की अवधि के लिए या अगले आदेश…

2 घंटे ago

सरकार ने 3 लाख रुपये तक के निर्यात माल के लिए आरसीएमसी की आवश्यकता में छूट दी

सरकार ने 3 लाख रुपये तक के छोटे निर्यात माल के लिए पंजीकरण-सह-सदस्यता प्रमाणपत्र (आरसीएमसी)…

2 घंटे ago

डीआरआई ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे बड़ी बरामदगी में से एक में विशाल मेथामफेटामाइन तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए, राजस्व खुफिया निदेशालय…

2 घंटे ago