भारत

जीवन प्रमाण के जरिए पेंशनधारकों के डिजिटल सशक्तिकरण के लिए डीएलसी अभियान 3.0 नवंबर 1-30, 2024 तक चलेगा

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने वर्ष 2022 और 2023 में पेंशन वितरण बैंक, यूआईडीएआई और जीवन प्रमाण के सहयोग से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया था। वर्ष 2023 में, 100 शहरों में डीएलसी अभियान-2.0 हुआ था और 1.45 करोड़ पेंशनभोगियों ने अपने डीएलसी प्रस्तुत किए थे। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने डीएलसी अभियान 3.0 नवंबर 1-30, 2024 तक चलने की अधिसूचना जारी की है। डीएलसी अभियान 3.0 भारत के सभी जिला मुख्यालय और बड़े शहरों में लगेगा। पेंशन वितरण बैंक, पेंशनभोगी कल्याण संघ, यूआईडीएआई और जीवन प्रमाण मिलकर 157 शहरों में डीएलसी अभियान चलाएंगे। डीएलसी अभियान 3.0 को संचालित करने के लिए, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग, डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के साथ समन्वय करेगा और देश के सभी जिला डाकघरों में डीएलसी अभियान 3.0 संचालित किया जाएगा।

12.09.2024 को सभी जिला डाकघरों में डीएलसी अभियान 3.0 की संरचना की तैयारी से जुड़ी एक बैठक वी. श्रीनिवास, सचिव (पी एंड पीडब्ल्यू) द्वारा संजय शरण महानिदेशक डाक सेवा, राजुल भट्ट उप महानिदेशक डाक, आर. विश्वेश्वरन एमडी एवं सीईओ आईपीपीबी, गुरशरण राय बंसल सीजीएम आईपीपीएम के बीच आयोजित की गई। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ध्रुवज्योति सेनगुप्ता संयुक्त सचिव, रविकिरण उबले निदेशक ने इस चर्चा में हिस्सा लिया। इस बात पर सहमति बनी कि जिला डाकघरों में डीएलसी अभियान 3.0 संचालित करने के लिए जिला डाकघर पेंशनभोगी कल्याण संघ, पेंशन वितरण बैंक, यूआईडीएआई और जीवन प्रमाण के साथ सहयोग करेंगे। जिला डाक घर में एंड्राइड स्मार्टफोन की मदद से फेस ऑथेंटिकेशन यानी चेहरे की पहचान करके पेंशनधारियों की ओर से जीवन प्रमाण प्रस्तुत किया जाएगा। डाक विभाग आवश्यकताओं के आधार पर डीएलसी प्रस्तुत करने के लिए बुजुर्ग या पेंशनभोगियों को सूचित करने के लिए डोर-स्टेप डिलीवरी की भी सुविधा देगा। डीएलसी 3.0 अभियान की जागरूकता बढ़ाने के लिए बैनर, सोशल मीडिया, एसएमएस और छोटे वीडियो के जरिए व्यापक प्रचार किया जाएगा। यूआईडीएआई और इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय अभियान के दौरान तकनीकी सहयोग देंगे। यह विचार किया गया है कि यह सहयोग पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तिकरण के लिए सरकार के प्रयासों को व्यापक और गहरा करेगा और उनके जीवन को आसान बनाने में बड़ा योगदान देगा।

Editor

Recent Posts

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम आज से श्रद्धालुओं के लिए खुला

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह आठ बजे वैदिक…

4 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की आज पहली बरसी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की आज पहली बरसी है। पिछले साल इसी…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत और जर्मनी के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत, सह-निर्माण, सह-विकास और सह-नवाचार के…

4 घंटे ago

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल 16 जिलों की 152 सीटों…

4 घंटे ago

अमरीका ने ईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल तक बढ़ाने की घोषणा की, लेकिन समुद्री मार्गों की नाकेबंदी जारी रहेगी

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने…

4 घंटे ago

राष्ट्रपति ने राउरकेला में तारामंडल एवं विज्ञान केंद्र, निर्मल मुंडा परिवेश पथ, जनजातीय संग्रहालय और एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के राउरकेला में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में तारामंडल और…

5 घंटे ago