भारत

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का दौरा किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 15 जनवरी, 2026 को दिल्ली कैंट में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) का दौरा किया। कैडेटों के अनुशासन और प्रस्तुति से प्रभावित होकर उन्होंने उनके आचरण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समन्वित परेड, बैंड प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्र की धड़कन को दर्शाती हैं।

मुख्यमंत्री ने साहसी और जिम्मेदार युवाओं के निर्माण के साथ-साथ उनमें राष्ट्रवाद, एकता और संवैधानिक प्रतिबद्धता के आजीवन मूल्यों को विकसित करने में एनसीसी द्वारा निभाई गई भूमिका की प्रशंसा की। एनसीसी के समग्र प्रशिक्षण ढांचे पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ शिविर और ‘विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर’ जैसी राष्ट्रीय एकीकरण पहलों के महत्व पर चर्चा की।

अपने समापन संबोधन में रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस विजन पर भरोसा जताया किया कि ‘आज के कैडेट कल के नेता हैं’, जो भारत की एकता, अखंडता और गरिमा के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए विभिन्न भूमिकाओं में राष्ट्र की सेवा करेंगे। युवाओं से कर्तव्य की दृढ़ भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए उन्होंने उन्हें याद दिलाया कि स्वतंत्रता जिम्मेदारी के साथ आती है और एक विकसित भारत का निर्माण एक साझा मिशन है। उन्होंने राष्ट्र के गौरव और भारत माता की सेवा की भावना को बनाए रखने के आह्वान के साथ अपनी बात समाप्त की।

इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने एनसीसी कैडेटों द्वारा प्रस्तुत ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण किया। इसके पश्‍चात केरल के थोडुपुझा स्थित न्यूमैन कॉलेज के कैडेटों द्वारा एक शानदार बैंड प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। बाद में उन्होंने ‘फ्लैग एरिया’ का दौरा किया, जहां सामाजिक विषयों और राष्ट्रीय प्रगति को प्रदर्शित किया गया था। इसके बाद, उन्होंने ‘हॉल ऑफ फेम’ का दौरा किया और उन्‍हें एनसीसी के इतिहास और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई, जिसके बाद कैडेटों द्वारा एक जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

3 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

3 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

3 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

5 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

5 घंटे ago