भारत

प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्‍हा का नई दिल्‍ली में निधन

जानी-मानी लोकगायिका शारदा सिन्हा का कल रात नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 72 वर्ष की थीं। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम सांस ली। भोजपुरी और मैथिली लोकगीतों के लिए प्रसिद्ध शारदा सिन्हा को पद्म श्री, पद्म भूषण और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। राष्‍ट्रपति, उप-राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने डॉ. शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है।

बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का नहीं रहना, बिहारी अस्मिता के एक धरोहर का साथ छूटने जैसा है। जिन छठ गीतों ने स्वर कोकिला शारदा जी को एक नई पहचान दी उसी छठ महापर्व के पहले दिन, नहाय खाय को उनका बिछड़ जाना एक संयोग है।

पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा भारतीय सांस्कृतिक परम्पराओं की राजदूत थीं। उनके गीत जहां भाव-विभोर करते हैं वहीं एक सामाजिक सांस्कृतिक चेतना भी लाते हैं। गिरमिटिया जीवन पर और विरह पर उनका गीत अमर रहेगा। देवी गीतों और भक्ति गीतों के लिए तो मानों उनके कंठ में सरस्वती विराजती थी। शारदा जी ने अपने गीतों के माध्यम से देव संस्कृति को घर-घर का हिस्सा बना दिया जो अपनेपन का अहसास कराता है। धर्मेन्द्र कुमार राय, आकाशवाणी समाचार, पटना।

कला और संस्कृति जगत के सदस्यों ने महान लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। जानी-मानी गायिका कल्पना पटवारी ने आकाशवाणी समाचार से बातचीत में कहा कि यह पुरबिया संस्कृति के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

तो शारदा जी का जो ममत्‍व है वो गायन है उनका, और एक गायन नहीं है सिर्फ कल्‍चरल एम्‍बेस्‍डर की तरह हैं ना वो। कल्‍चरल एम्‍बेस्‍डर तो हमेशा वो रहेंगी।

शारदा सिन्हा के करीबी सहयोगियों में से एक संगीतकार अर्जुन चौधरी ने कहा कि वे लोक संस्कृति और समाज के लिए सच्ची ध्वजवाहक थीं। बिहार की प्रख्यात गायिका नीतू कुमारी नूतन ने शारदा सिन्हा के साथ बिताए समय को याद किया।

अमिट छाप छोड़कर चली गई हैं। वो कभी जाएंगी नहीं किसी के हृदय से एक कलाकार के नाते। ऐसे दिन में जिसकी छठ के गाने सब घर में सब हृदय में घुसा हुआ है, घर-घर में बज रहा है। दिल से भी हमारे, मतलब और कहीं भी हो रहा है तो शादरा जी के तो गाने बिना मुझे नहीं लगता कि कोई भी छठ करता है।

Editor

Recent Posts

दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में लापता व्यक्तियों से संबंधित जनहित याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज राष्ट्रीय राजधानी में लापता लोगों के मामलों से संबंधित एक…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों…

1 घंटा ago

NHRC ने गुरुग्राम के DLF Phase-3 में चोरी के संदेह में पांच नाबालिगों को बंधक बनाकर रखे जाने, यौन उत्पीड़न और यातना के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने हरियाणा के गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन इलाके में एक निर्माणाधीन…

1 घंटा ago

NHRC ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स में एक अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की कथित मौत के मामले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के थांगस्काई क्षेत्र में 5…

1 घंटा ago

श्रीलंका में ऐतिहासिक प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष भारत वापस लाए गए

भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष आज श्रीलंका से भारत वापस लाए गए। ये अवशेष…

5 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने असम में विशेष संशोधन– एसआर 2026 की कल अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की

निर्वाचन आयोग ने असम में विशेष संशोधन– एसआर 2026 की कल अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित…

9 घंटे ago