भारत

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही राज्‍य में चुनावी सरगर्मियां तेज

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही राज्‍य में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी पर्टि‍यों के शीर्ष नेता पूरे राज्य भर में रैलियां कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी आज कई रैलियों को संबोधित करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया हैं।‌ आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोजपुर जिले के आरा और नवादा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी, आज शाम पांच बजे से राजधानी पटना में दिनकर गोलंबर से गांधी मैदान तक रोड शो भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरि मंदिर साहब में आज शाम मत्था टेकने भी जायेंगे।

इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बेगूसराय और खगड़िया में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव आज नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, पटना, वैशाली और सारण में जिले में 17 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसी तरह, अन्य दलों के वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक भी कई स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इधर, पटना जिले के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी हिंसा और जनसुराज पार्टी के एक समर्थक की हत्या के मामले में पुलिस ने देर रात जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी अनंत सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंचे

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए…

3 घंटे ago

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के निर्देश दिए

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के निर्देश दिए…

3 घंटे ago

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर…

3 घंटे ago

असम, केरलम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्‍न

असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न…

3 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय युवा प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से भेंट की

गृह मंत्रालय के 'वतन को जानो' कार्यक्रम में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय…

3 घंटे ago