भारत

भारतीय पोत नंदा देवी लगभग 46,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर वडीनार बंदरगाह पहुंचा

भारतीय पोत नंदा देवी लगभग 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंच गया है। यह पोत कतर से रवाना हुआ था और होर्मुज जल-डमरू-मध्य होते हुए भारत पहुंचा। बंदरगाह पर एलपीजी उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

कल एक और एलपीजी वाहक पोत मुंद्रा बंदरगाह पहुंचा था। दोनों खेपों से देश के गैस भंडार में काफी वृद्धि होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि गैस आपूर्ति में फिलहाल कोई कमी नहीं है।

दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने आज वडीनार में एक बड़े जहाज से दूसरे जहाज में एलपीजी स्थानांतरण की जानकारी दी। सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य पोत ‘नंदा देवी’ 46 हजार 500 टन एलपीजी लेकर आ चुका है, जिसे छोटे जहाजों में स्थानांतरित करके एनोर और हल्दिया भेजा जाएगा।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

8 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

9 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

9 घंटे ago