विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और जापान के बीच सहयोग का उद्देश्य एशिया और विश्व में बहुध्रुवीय व्यवस्था को बढ़ावा देना है। उन्होंने बढ़ती भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
तोक्यो में भारत-जापान के बीच चौथी टू-प्लस-टू विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता के बाद डॉ जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों की लंबे समय से जारी मित्रता और वैश्विक व्यवस्था को आकार देने में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता है। उन्होंने क्वाड के अन्य साझेदार देशों के साथ मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने की भारत और जापान की प्रतिबद्धता दोहराई।
डॉ जयशंकर ने संपर्क व्यवस्था, प्राकृतिक संसाधनों, सेवाओं, आपूर्ति श्रृंखलाओं और कनेक्टिविटी को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने इन क्षेत्रों में मजबूती बढ़ाने और वैकल्पिक व्यवस्थाएं तलाशने पर बल दिया।
उन्होंने खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों के बाद संपर्क व्यवस्था और समुद्री आवागमन के महत्वपूर्ण मार्गों से जुड़ी कमजोरियों का भी उल्लेख किया। डॉ जयशंकर ने कहा कि वार्ता में युद्ध के बदलते स्वरूप पर भी चर्चा हुई। इसमें स्मार्ट हथियारों और नवीन प्रौद्योगिकियों के बढ़ते उपयोग जैसे विषय शामिल थे। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में सहयोग से नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में भारत-जापान की व्यापक साझेदारी को भी मजबूती मिलेगी।
भारतीय वायु सेना एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (सीएसयू), नई दिल्ली के बीच अग्निवीरवायु कर्मियों को…
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में छठे आतंकरोधी सम्मेलन का उद्घाटन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्योग जगत से अगले 20 वर्षों में निवेश संबंधी सभी दूरगामी…
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ड्रग नियमावली, 1945 में संशोधन प्रस्तावित किए हैं,…
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 6 नवंबर को जारी मसौदा राजपत्र अधिसूचना जी.एस.आर.…