भारत

भारतीय वायु सेना एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए

भारतीय वायु सेना एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (सीएसयू), नई दिल्ली के बीच अग्निवीरवायु कर्मियों को योग के क्षेत्र में सुव्यवस्थित शिक्षण एवं प्रमाणन के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

वायु सेना मुख्यालय में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता वायु सेना कार्मिक प्रभारी अधिकारी (एयर ऑफिसर-इन-चार्ज पर्सनल) ने की। इस अवसर पर भारतीय वायु सेना की ओर से सहायक वायु सेना प्रमुख (शिक्षा) [असिस्‍टेंट चीफ ऑफ द एयर स्‍टाफ (शिक्षा)] तथा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

यह सहयोग भारतीय वायु सेना द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ साझेदारी के माध्यम से अग्निवीरवायु कर्मियों के क्षमता विकास, कौशल संवर्धन तथा उनके लिए व्यापक शैक्षणिक अवसरों को सुलभ बनाने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Editor

Recent Posts

CSIR ने स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को व्यावसायीकरण में तेजी लाने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को सौंपा

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण…

14 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में छठे आतंकरोधी सम्मेलन का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में छठे आतंकरोधी सम्मेलन का उद्घाटन…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने उद्योग जगत से निवेश संबंधी सभी दूरगामी फैसलों का आधार ‘इंडिया फर्स्ट’ को बनाने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्योग जगत से अगले 20 वर्षों में निवेश संबंधी सभी दूरगामी…

2 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बल्‍क दवाओं के थोक विक्रय के लिए अलग लाइसेंसिंग ढांचा प्रस्तावित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ड्रग नियमावली, 1945 में संशोधन प्रस्तावित किए हैं,…

2 घंटे ago