10वें गोला-बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल (ए.सी.टी.सी.एम.) बार्ज, एलएसएएम 24 (यार्ड 134) के शुभारंभ समारोह का आयोजन 26 मार्च, 2025 को मैसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में किया गया। इस शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि कमोडोर राहुल जगत, एसपीएस, पनडुब्बी निगरानी दल (एसओटी) मुंबई थे।
एमएसएमई शिपयार्ड, मैसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के साथ ग्यारहवें (11) गोला-बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल बार्ज के निर्माण का अनुबंध 05 मार्च, 21 को संपन्न हुआ। इन बार्जों को शिपयार्ड द्वारा क्रमशः भारतीय पोत डिजाइन फर्म और भारतीय शिपिंग रजिस्टर (आईआरएस) के सहयोग से स्वदेशी रूप से निर्मित किया गया है। समुद्री कौशल सुनिश्चित करने के लिए नौसेना विज्ञान और तकनीकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल), विशाखापत्तनम में इसका मॉडल परीक्षण किया गया था। शिपयार्ड ने आज तक ग्यारह बार्ज में से नौ की सफलतापूर्वक सुपुर्दगी की है और भारतीय नौसेना द्वारा अपने परिचालन विकास के लिए प्रभावी रूप से इनका उपयोग किया जा रहा है।
ये बार्ज भारत सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…
एशियन गेम्स 2026 का आज समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए…
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान…
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…